आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में निकाली जागरूकता रैली
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । शुक्रवार को तहसील सिलवानी के शासकीय ऊच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर नागरिको को तिरंगा झंडा फहराने के लिये जागरूक किया रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ हुई जो कस्वा बम्होरी के मुख्य मार्गो से होकर प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। वही रैली के माध्यम से छात्रों द्वारा नागरिको से अभियान को सफल बनाने के लिए हर घर झंडा फहराने का आग्रह किया और देश की आजादी में प्राण न्योछावर करने बाले अमर शहीदों का स्मरण करे।
कार्यक्रम के अंत मे अंकुर अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया गया। रैली में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत, संकुल प्रचार्य राजेश शर्मा, युवा समाजसेवी हरिसिंह लोधी, लक्ष्मण लोधी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा, नरेंद्र लोधी, पंकज शर्मा, तेज सिंह लोधी, शिक्षक कैलाश लोधी, डीडी कतिया, सुप्यार लोधी सहित बडी संख्या में स्कूल स्टाफ एवम नागरिक उपस्थित रहे।



