आज का पंचांग बुधवार, 28 दिसम्बर 2022
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 28 दिसम्बर 2022
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
🐚 28 दिसम्बर 2022 दिन बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज पंजाब के जोरमेला की समाप्ति हो जाती है। आज बंगाल में अन्नरूपषष्ठी का व्रत मनाया जाता है। आप सभी सनातनियों को अन्नरूपषष्ठी व्रत की हार्दिक शुभकामनायेँ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बुधवार को सभी ग्रहो के राजकुमार बुध देव की आराधना करने से ज्ञान मिलता है, वाकपटुता में प्रवीणता आती है, धन लाभ होता है
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ अयन- दक्षिणायन
🌦️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – पौष मास
🌒 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – षष्ठी 26:46 PM बजे तक उपरान्त सप्तमी तिथि है।
✏️ तिथि स्वामी – : इस तिथि के स्वामी स्कंद अर्थात कार्तिकेय हैं. इनकी पूजा करने से व्यक्ति मेधावी, सम्पन्न एवं कीर्तिवान होता है
💫 नक्षत्र : शतभिषा – 12:46 पी एम तक पूर्व भाद्रपद
🪐 नक्षत्र स्वामी – शतभिषा नक्षत्रों में 24वां नक्षत्र है। इसका स्वामी राहु है नक्षत्र देवता वरुण जी है।
📣 योग : सिद्धि – 02:21 पी एम तक व्यतीपात
⚡ प्रथम करण : कौलव – 09:43 ए एम तक
✨ द्वितीय करण : तैतिल – 08:44 पी एम तक गर
🔥 गुलिक कालः- बुधवार शुभ गुलिक काल 10:57:00 से 12:15:00 तक।
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो, यात्रा करनी ही हो तो धनिया, तिल की वस्तु, ईलायची अथवा पिस्ता खाकर यात्रा कर सकते है।
🤖 राहुकाल (अशुभ) – बुधवार दोपहर 12:00 बजे से 13:30 बजे तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदय – प्रातः 06:47:38
🌅 सूर्यास्त – सायं 17:13:32
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:23 ए एम से 06:18 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:51 ए एम से 07:13 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त : 02:06 पी एम से 02:47 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:22 पी एम से 05:46 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 05:33 पी एम से 06:55 पी एम
💧 अमृत काल : 04:04 ए एम, दिसम्बर 29 से 05:36 ए एम, दिसम्बर 29
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:55 पी एम से 12:50 ए एम, दिसम्बर 29
❄️ रवि योग : 07:13 ए एम से 12:46 पी एम
🕉️ सिद्धि योग – आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक
🚕 यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-किसी बटुक को हरा कंबल भेंट करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💮 पर्व एवं त्यौहार – ज़ोर मेला (पंजाब) समाप्ति, भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति – धीरूभाई अंबानी जन्मोत्सव, अरुण जेटली, भारतीय राजनेता जन्म दिवस, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ – हीरा लाल शास्त्री पुण्य तिथि, भारतीय उद्योगपति – रतन टाटा जन्म दिवस, रामायण प्रवक्ता आचार्य पंडित पुनीत द्विवेदी जन्म दिवस, राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस, केन्द्रीय आरक्षी पुलिस दिवस, पंचक जारी
✍🏽 विशेष – षष्ठी तिथि को तैल कर्म अर्थात शरीर में तेल मालिश करना या करवाना एवं सप्तमी तिथि को आँवला खाना तथा दान करना भी वर्ज्य बताया गया है। षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान शिव के पुत्र स्वामी कार्तिकेय हैं तथा नन्दा नाम से विख्यात यह तिथि शुक्ल एवं कृष्ण दोनों पक्षों में मध्यम फलदायीनी मानी जाती है। इस तिथि में स्वामी कार्तिकेय जी के पूजन से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। विशेषकर वीरता, सम्पन्नता, शक्ति, यश और प्रतिष्ठा कि अकल्पनीय वृद्धि होती है।
🗼 Vastu tips 🗽
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य श्री गोपी राम से जानिए खाली दीवार की ओर बैठने के बारे में। आपने वो कहावत तो सुनी होगी- खाली दिमाग शैतान का घर। जब आप खाली होते हैं, जब आपके पास कोई काम नहीं होता तो ढेर सारे अच्छे-बुरे विचार आपके दिमाग में चलते रहते हैं। आप कुछ न कुछ सोचते रहते हैं।
इसलिए अगर आप कहीं बाहर से या ऑफिस से आकर घर पर किसी ऐसी जगह पर बैठते हैं जहां सामने दिवार पर कुछ न हो, वह बिल्कुल खाली हो तो और यह आपके रोज बैठने की निश्चित जगह है तो उस दिवार पर कोई पॉजिटिव तस्वीर लगाएं या अपने ही परिवार के सदस्यों की एक तस्वीर उस दिवार पर लगा दें। इससे आपका मन हमेशा सकारात्मक रहेगा।
वहीं अगर आप अकेले खाली दिवार की तरफ मुंह करके बैठेंगे तो आप निगेटिव विचारों से घिरे रहेंगे जो कि आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यह आपके आत्मविश्वास में कमी लाता है।
🔰 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
दिल के लिए फायदेमंद जटामांसी के अर्क में लिपिड पेरोक्साइड और एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम्स भी होते हैं जो कि ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने, बीपी कंट्रोल करने और दिल के काम काज को सही रखने में मदद करते हैं।
दांतों के दर्द मे दांतों के दर्द में जटामांसी कारगर तरीके से काम कर सकती है। ये एंटीइंफ्लेमेटरी है जो कि सूजन और दर्द को कम कर सकती है। साथ ही ये दांतों के बैक्टीरिया को मारने और मसूड़ों की समस्या को कम करने में मददगार है। ऐसे जटामांसी को पानी में उबाल लें और इस पानी से कुल्ला करें।
एंटी फंगल है जटामांसी जटामांसी के मेथनॉलिक अर्क एंटिफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। ये स्किन इंफेक्शन, खुजली और एक्जिमा की समस्या को कम करने में कारगर है। ऐसे में आप इसका तेल बना कर या लेप बना कर स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
🍾 आरोग्य संजीवनी 🍶
तेल का कवल धारण करने के लाभ मुँह में तेल भरकर कुछ समय तक घुमाने को ‘तेल का कवल-धारण’ कहते हैं | इससे अनेक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, जैसे – हिलते दाँत, मसूड़ों से खून बहना, दाँतो में दर्द व पीलापन, कम दिखाई-सुनाई देना, कानदर्द, कान में आवाज आना, मुँह का सुखना, मुँह में लार ज्यादा आना, गले के रोग आदि | इससे शरीर में ताजगी, स्फूर्ति, शक्ति, स्मरणशक्ति, अच्छी भूख, गहरी नींद स्वाभाविक रूप ले लौट आती है |
विधि : प्रात: खाली पेट एक चम्मच ( लगभग 10-15 मि.ली.) तिल का शुद्ध गुनगुना तेल मुँह में घर लें | मुँह बंद रखकर उसे अच्छे -से चारों तरफ घुमायें | इससे अच्छी तरह लार बनती है और मुख की श्लेष्मिक झिल्ली के माध्यम से दोष और विषाक्त पदार्थ तेल में खींच लिए लिये जाते हैं | ऐसा करने से 8-10 मिनट में तेल दूषित, पतला और सफेद हो जाता है | फिर तेल को थूककर मुँह को गुनगुने पानी से अच्छी तरह साफ़ कर लें | यह प्रयोग प्रतिदिन एक बार कर सकते हैं।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
मित्रों आइए जानते हैं झूठ बोलने वाले व्यक्ति को बड़ी आसानी से कैसे पकड़ सकते हैं ?
मित्रों आप को पहले यह समझना है कि क्या यह व्यक्ति सच में झूठ बोल रही है । अगर आप इस बात को पता नहीं लगा पाएंगे तो हो सकता है कि आप किसी बेगुनाह को सच बोलने के लिए कोशिश कर रहे हैं । जो कि वह गलत काम किया ही नहीं है । इसमें मित्र आपको भी पाप लग सकता है । पहले यह जानना आपको जरूरी है कि वह व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ बोल रहे हैं ।
आपको लगता है कि आपके सामने वाले व्यक्ति झूठ बोल रहे है तो आप को झूठ के सहारा लेना पड़ेगा ।. क्यों कि किसी के मुंह से सच उगालने के लिए कभी-कभी झूठ का सहारा लेनी पड़ती हैं ।
सर्वप्रथम झूठ को पकड़ने के लिए 10 सवाल पहले से लिख कर रखिए और अच्छी तरह से उसे याद करके लें । और फिर बार-बार वही सवाल झूठे आदमी के सामने दोहराते रहिए । आंखों में आंखें डाल कर हर 5-10 मिनट के अंदर वही 10 सवाल घुमा फिरा कर पूछना चाहिए ।
इससे उस व्यक्ति के मन के अंदर भयंकर घबराहट पैदा होगी जिस से आधा एक घंटा के अंदर सच उगल देंगे ।
👇🏼 झूठ बोलने वाले व्यक्ति के चेहरे कैसे हो जाता है ?
जो लोग सच बोलते हैं उनके आंखों में कभी डर नहीं होंगे । जो लोग सच बोलते हैं ना ही जुबान पे बातें रुक रुक कर आएगी और ना ही हिम्मत हारते हैं । झूठ बोलने वाला व्यक्ति रुक रुक कर बातें करेंगे , उनके अंदर घबराहट पैदा होगी डर महसूस करेगी , उनके गला सूख जाती हैं और बर-बार पानी पिएंगे।
झूठ बोलने वाले व्यक्ति की आवाज ऊंची होता है लेकिन उस आवाज में कांपता हुआ महसूस होता है जहां आप को समझना चाहिए ।
उनके मुंह से सच निकालने के लिए शायद कुछ वक्त लग सकते हैं इसलिए आपको धैर्य रखना पड़ेगा ।
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
⚜️ यदि मंगल कि दशा चल रही हो और आप किसी प्रकार के मुकदमे में फंस गये हों तो भगवान कार्तिकेय का पूजन करें। मुकदमे में अथवा राजकार्य से सम्बन्धित किसी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिये षष्ठी तिथि के सायंकाल में शिवमन्दिर में छः दीप दान करें। कहा जाता है, कि स्वामी कार्तिकेय को एक नीला रेशमी धागा चढ़ाकर उसे अपने भुजा पर बाँधने से शत्रु परास्त हो जाते हैं एवं सर्वत्र विजय कि प्राप्ति होती है।
जिस व्यक्ति का जन्म षष्ठी तिथि को होता है, वह व्यक्ति सैर-सपाटा पसंद करने वाला होता है। इन्हें देश-विदेश घुमने का कुछ ज्यादा ही शौक होता है अत: ये काफी यात्राएं करते रहते हैं। इनकी यात्रायें मनोरंजन और व्यवसाय दोनों से ही प्रेरित होती हैं। इनका स्वभाव कुछ रूखा जैसा होता है और छोटी छोटी बातों पर भी लड़ने को तैयार हो जाता हैं।


