दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा। रायसेन जिले के उदयपुरा पुरानी बस स्टैंड पर आदतन अपराधी ने किराना दुकान सहित अन्य दुकानों पर अड़ीबाजी कर जान से मारने की धमकी दी और दुकानदार के साथ मारपीट की, बही व्यापारी संघ उदयपुरा हरकत में आया और पुलिस से शिकायत की ,पुलिस ने तत्काल साइबर लोकेशन के सहयोग से आरोपी की शहर से वाहर पकड़ लिया और विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा ,बही पुलिस की कार्यवाही को लेकर व्यापारियों में प्रसन्नता देखी गई ।
रायसेन जिले के उदयपुरा में पुलिस ने फरियादी किराना व्यापारी नयन वर्मा ने रिपोर्ट किया कि सुबह करीब 11:30 बजे की बात है मैं दुकान पर था तभी शिवराज नाम का व्यक्ति दुकान पर आया और अडिबाजी व रंगदारी कर रूपये मागने लगा एवं सभी दुकानदारो से हफ्ता बसूली चाहिए मैंने रूपये देने से मना किया तो वह मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा और मुझे हाथ मुक्कों से मारने लगा जिससे मुझे गर्दन, पीठ व पसलियों में मंदी चोट लगी है, उसके बाद आस पास के अन्य दुकानदारों को भी गालियां देने लगा, तब तक आस पास के अन्य दुकानदार भी एकत्रित होने लगे भीड़ देख वह गालियां देते हुए जाने लगा और बोला कि अगर तुम लोगों ने मुझे हफ्ता बसूली नहीं दी तो तुम लोगों को जान से खत्म कर दूंगा । पुलिस ने अपराध क्रमांक 42/2025 धारा 115(2), 119(1), 296, 351(3) बीएनएस आरोपी शिवराज ठाकुर पिता धीरज सिंह ठाकुर उम्र 26 साल, निवासी ग्राम मझगवा थाना बेगमगंज हाल उदयपुरा के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। और आरोपी को जेल भेज दिया गया ।



