शासन की आरबीएसके योजना फिर 1 साल के बालक के लिए बनी वरदान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज में आरबीएसके योजना सफलतापूर्वक क्रियान्वित की जा रही है। जिसके चलते दर्जनों बच्चों को योजना का निशुल्क लाभ वरदान के रूप में मिल चुका है गरीब परिवार शासन की इस योजना की तारीफ करते हुए नहीं थकते।
हाल ही में ताजा मामला सामने आया है जिसमें शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक निवासी शकील कुरैशी का 1 वर्षीय बेटे का तालु कटा हुआ था। जब इसकी जानकारी आरबीएसके के डॉक्टर बबलू साहू को लगी तो उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी सीबीएमओ डॉ नितिन तोमर को देते हुए बालक का प्रकरण बनाकर भेजा स्वीकृति उपरांत बच्चे को भोपाल के लोहाटी अस्पताल ऑपरेशन हेतु भेजा गया जहां डॉक्टरों के अथक प्रयास से 1 साल के बच्चे के कटे तालु का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया अब बच्चा पूर्णता स्वस्थ्य है।
परिजनों ने शासन की इस नि: शुल्क योजना का लाभ मिलने पर शासन का तो आभार व्यक्त किया ही साथ में स्थानीय डॉक्टरों का भी आभार व्यक्त किया है जिनके प्रयासों से उनके एक वर्षीय बालक को वरदान मिला है।



