धार्मिक
श्रीमद भागवत महापुराण कथा संगीतमय ज्ञान यज्ञ 17 जून से
सिलवानी । सिलवानी नगर में श्रीमद भागवत महापुराण कथा संगीतमय साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ एवं सिंहवाहनी दरबार स्थापना समारोह का भव्य आयोजन 17 जून से किया जा रहा है।
17 जून सोमवार को प्रात: 10 बजे कलश यात्रा श्रीराम जानकी रमण साकेतधाम काठिया मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल वार्ड 01 रानीपुरा रोड पहुंचेगी।
कथा दिनांक 17 जून 2024 सोमवार से प्रारंभ होकर 23 जून 2024 रविवार को समापन, पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण होगा। कथा प्रतिदिन 1 बजे से 4 बजे तक कथा व्यास पंडित श्री अभिषेक शास्त्री श्रीधाम वृन्दावन सिलवानी वालो के मुखारविंद से होगी।
आयोजक सिंहवाहनी दरबार के पंडा विनोद वर्मा एवं मंदिर समिति ने अभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।


