मध्य प्रदेश

आदर्श सहिंता लगने के बाद भी पचपेढ़ी में अण्डा दुकान के संचालन द्वारा खुलेआम शराब पिलाई जाती, पुलिस प्रशासन मौन

उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम पचपेढ़ी में जगह जगह अण्डा दुकानों का संचालन किया जा रहा है । आदर्श सहिंता लागू होने के बाद भी लोगों को डर नहीं लगता । क्योंकि उमरियापान थाना प्रभारी का चार्ज जब से श्री पिलल्ई ने लिया है तब से गाँव गाँव में शराब बेंची जा रही है । लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती । सब से खास बात यह है कि क्षेत्र में कोई अपराध होता है तो इसकी जानकारी मीडिया के द्वारा थाना प्रभारी को दी जाती है लेकिन उमरियापान थाना प्रभारी के द्वारा फोन नहीं उठाया जाता । इसी कारण से क्षेत्र में अवैध काम धड़ल्ले से चल रहे हैं । आदर्श सहिंता लागू होने के बाद भी पचपेढ़ी ग्राम में अंण्ड़ा की आड़ में शराब पिलाई जा रही है और शाम ढलते ही शराब के शौकीनों का यहां पर पहुंचना चालू हो जाता है और फिर जमती है यहां पर शराबियों की महफिल।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पचपेढ़ी में बर्मन मोहल्ला मैन रोड स्थित है जहाँ पर चार अण्डे की दुकानें हैं ।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अण्डा दुकानों की आड़ में दुकानदारों के द्वारा शराब पिलवाई जा रही है और कुछ मदिरा प्रेमी यहां पर शराब पीकर उत्पाद माचते है । वहीं उक्त कारनामा मैन रोड में होता है जहां से पुलिस की गाडिय़ां निकलती है और गस्ती की जाती है इसके बाद भी अण्डा दुकानें में इस तरह से शराब पिलवाया जाना और पुलिस द्वारा हाथ में हाथ रखे रहना समझ से परे है। ग्रामवासियों ने यह भी बताया कि आदर्श सहिंता लागू होने के बाद भी अण्डा की दुकानों में शराब पिलाई जाती है । इसके बाद भी अण्डा दुकानदारों के कारनामों से आये दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है और पिछले दिनों भी दो पक्षों में झगड़ा की स्थिति निर्मित हुई है । अगर पचपेढ़ी मेन रोड में खुली अण्डा की दुकानों के उपर पुलिस कार्यवाही नहीं करती तो किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी ।

Related Articles

Back to top button