एमपी में नगरीय विकास और आवास विभाग में थोकबंद तबादले, कई अधिकारी आये आयोग क़ी पैमाने में

रायसेन, बरेली, सिलवानी, उदयपुरा सीएमओ भी प्रभावित
भोपाल । मध्यप्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग में तबादले किए गए हैं। जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी तक को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
नवीन पदस्थापना सौंपते हुए नगर पालिका/परिषद के सीएमओ रायसेन, बरेली, सिलवानी, उदयपुरा सहित नगर पालिका/परिषद सीएमओ को इधर से उधर किया गया है।
प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र शर्मा नगर परिषद सिलवानी जिला रायसेन से साईंखेड़ा जिला नरसिंहपुर, सुनील कुमार जैन भैसदेही जिला बैतूल से सिलवानी जिला रायसेन। सुधीर कुमार सिंह विदिशा से रायसेन, संतोष कुमार रघुवंशी बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम से बरेली जिला रायसेन। उमेश शर्मा खुजनेर जिला राजगढ़ से उदयपुरा जिला रायसेन। देखिये पूरी लिस्ट
















