सड़क पर पुलिस कर्मी को मिला पर्स, महिला को लौटाया
पुलिस कर्मियों ने की ईमानदारी की मिशाल पेश
महिला ने पुलिस की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया
सिलवानी। कौन कहता है कि अब ईमानदारी नहीं बची, समाज में आज भी ईमानदार लोग है और ऐसी ही ईमानदारी की मिसाल पुलिस कर्मियों ने पेश की। नवरात्रि पर झांकियों के दर्शन करने गई एक महिला का पर्स भीड़भाड़ में सड़क पर गिर गया था, कुछ समय बाद उसने काफी देर तक खोजने का प्रयास किया। और वह हताश होकर घर आ गई। इस बीच नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मी विनय कुमार, अंकित झा, और सचिन राठौर को सड़क पर उक्त मिल गया।
पुलिस कर्मियों ने वहां कई महिलाओ से पर्स के संबंध में पूछताछ की लेकिन किसी ने अपना पर्स खोना नही बताया।
थाने लाकर पर्स को खोला गया तो उसने नगदी, चांदी के आभूषण और सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी के फीस कार्ड मिले। इस आधार पर आशंका व्यक्त की गई कि यह पर्स स्कूल की शिक्षिका का होगा। काफी मशक्कत के बाद उक्त महिला की खोजकर सूचना दी गई।
नीतू विश्वकर्मा अपने पति के साथ थाने आई थाना प्रभारी डीपी सिंह की उपस्थिति में महिला को पर्स सौपा गया। महिला पर्स से नगदी, चांदी के आभूषण और कागजात सुरक्षित देकर काफी खुश हो गई। उसने पुलिस प्रशासन का बार बार धन्यवाद ज्ञापित किया। महिला के परिजनों सहित क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की ईमानदारी को तारीफ हो रही है।



