आदिवासी बाहुल्य ग्राम कोटा खजारी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा
सिलवानी । आदिवासी बाहुल्य विकासखंड मुख्यालय सिलवानी से 12 किलोमीटर दूर बसे ग्राम कोटा खजारी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। आजादी के 77 साल बाद भी बिजली, सड़क पानी की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया हम लोग हर बार अच्छे मतदाताओं की तरह मतदान करते है और जन प्रतिनिधि को चुनकर भेजते है, लेकिन वह मुड़कर नही देखते। हमारे वोट की कोई कीमत नहीं है हर चुनाव में हम सब मतदाता ग्राम कोटा खजारी वाले अपने मत का वोट देते आ रहे है लेकिन हमारे ग्राम में आज दिन तक रोड नही बना है। अटल ज्योति बिजली भी नही मिली। हमारे बच्चों व हमारा जीवन अंधकार में जी रहे है। हम अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवार नही पा रहें है, क्योंकि हम ग्रामवासी बहुत बड़ी समस्याओं से जूझते आ रहे है, रोड क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हमारे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते एवं रोड के कारण शिक्षक भी स्कूल में आने के लिए परेशानी उठाते है एवं अपने कार्य से वंचित रह जाते है नदी का रौद्र रूप देखकर सभी के होश उड़ जाते हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र इन स्मस्यायो के समाधान करने की मांग की है।



