मध्य प्रदेशराजनीति

आदिवासी महिला जनपद पंचायत अध्यक्ष की उपेक्षा, मामला रायसेन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंच पर नहीं चढ़ने देने से जिले की सियासत गरमाई

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। वैसे तो केंद्र और मप्र की शिवराज सरकार द्वारा आदिवासियों की भलाई और कल्याण के लिए भाजपा और सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि वोट बैंक की खातिर सच्चे हितैषी होने के साथ निभाने की बड़ी बड़ी बातें करते हैं। लेकिन पिछले दिनों हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में जिम्मेदारों ने जनपद पंचायत सांची की महिला आदिवासी जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते को मुख्यमंत्री के मंच पर चढ़ने नहीं दिया गया। जिससे जनपद पंचायत की अध्यक्ष पोर्ते ने खुद को उपेक्षित महसूस किया। इस मामले को लेकर जिले की सियासत फिर से गरमा गई है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम, मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, रूपेश तन्तवार ने कहा कि इस मामले में बीजेपी का असली चाल चरित्र और चेहरा सहित आदिवासियों के प्रति ओछी मानसिकता सामने आ चुकी है।
मंच से आहत होने के बाद जनपद अध्यक्ष पोर्ते ने की घोषणा वे अब राजनैतिक मंच साझा नहीं करेंगी….
सांची जनपद अध्यक्ष सांची अर्चना सुनील पोर्ते मुख्यमंत्री के मंच से आहत होने के बाद यह बोलीं कि अब वे कभी राजनैतिक मंच साझा नहीं करेंगी। पोर्ते अब सांची जनपद में होने वाले किसी भी शासकीय व किसी राजनैतिक कार्यक्रम में नहीं करेंगी मंच साझा।
हम आपको यह बता दें कि 12 अक्टूबर को रायसेन के दशहरे मैदान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते को मंच पर स्थान नहीं दिया गया था। सांची जनपद अध्यक्ष
अर्चना पोर्ते का कहना है कि शायद मैं एक आदिवासी गरीब महिला हूं ।इसीलिए शासन और जिला प्रशासन को नहीं लगा कि उसको मंच दिया जाए। इससे यह साबित होता है कि आज भी समाज में ऊंच-नीच की भावना हर तबके में मौजूद है । मुझे मंच पर स्थान ना देना इस तरह की भाजपा नेताओं जिम्मेदारों की ओछी मानसिकता को उजागर करता है।सांची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते की पीड़ा इतनी है कि वह अब किसी भी कार्यक्रम में मंच साझा न करने की सौगंध खा चुकी है। सांची जनपद अध्यक्ष पोर्ते का कहना है कि सांची जनपद में होने वाले कार्यक्रम में वह मंच पर तो नहीं बैठेंगी परंतु जनता के बीच में बैठकर ही कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते के समर्थकों में काफी नाराजगी है कि उनके जनपद अध्यक्ष को मंच पर स्थान नहीं दिया गया।।सांची जनपद पंचायत अध्यक्ष के समर्थक भी अब किसी भी कार्यक्रम में भाग न लेने की सौगंध खा चुके हैं। सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना पोर्ते इतनी व्यथित हैं कि उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान तक शिकायत करने का मन बना लिया है।

Related Articles

Back to top button