मध्य प्रदेश

आधार कार्ड सेंटर संचालक कलेक्टर के आदेश की कर रहे अवहेलना

रिपोर्टेट : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही लाडली लक्ष्मी बहना योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को उनके आधार से e-kyc कराने का काम तेजी से चल रहा है इसको लेकर महिलाओं के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक की अनिवार्यता की गई इसको लेकर जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने और ई गवर्नेंस अधिकारी चित्रांशु त्रिपाठी के द्वारा एक आदेश जारी किया गया था कि जबलपुर जिले में जितने भी आधार सेंटर चलाया जा रहै है हफ्ते में 7 दिन खुलेंगे और सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक जिससे कि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े नए आधार कार्ड या अपडेट आधार कार्ड सभी आधार कार्ड का सुधार कार्य किया जा सके लेकिन नगर मझौली के आधार सेंटर में अभी भी महिलाएं एवं बुजुर्ग आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं तथा उनके आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है इसका मुख्य कारण है कि आधार कार्ड संचालक की मनमानी से परेशान लोग बहुत परेशान हैं दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं आधार कार्ड संचालक द्वारा सुबह 11 बजे आधार कार्ड सेंटर चालू किया जाता है और शाम को 5: बजे बंद कर दिया जाता है इसके बाद रविवार के दिन भी आधार कार्ड सेंटर बंद रखा जाता है जिससे महिलाओं को लाडली बहना योजना से वंचित होते नजर आ रहे।
इस संबंध में चित्रांशु त्रिपाठी, ई गवर्नेंस अधिकारी जबलपुर का कहना है कि मुझे इस मामले की जानकारी आपके द्वारा लगी है मामले को संज्ञान में लेकर आधार सेंटर संचालक से बात करता हूं।

Related Articles

Back to top button