आपरेशन प्रहार अन्तर्गत अवैध शराब के 9 आरोपियो पर कार्यवाही की गई

सिलवानी । आपरेशन प्रहार अन्तर्गत सिलवानी अनुभाग में अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्यवाही की गई।
थाना सिलवानी अंतर्गत ग्राम परासिया में आरोपी राकेश राजपूत, ग्राम प्रतापगढ़ में आरोपी अरविंद राय, एवं नवल किशोर राय, सिलवानी में आरोपी करीम खां, थाना बम्होरी मे ग्राम उसापुर में आरोपी पतिराम, ग्राम पटना में आरोपी अशोक, ग्राम गोद्दीपुरा में आरोपी रूपचंद, थाना सुल्तानगंज मे ग्राम उमरहारी में आरोपी रवि ग्राम पड़रिया राजधार में आरोपी चिरोजी लाल के कब्जे से अवैध शराब 140 क्वाटर देसी शराब,, कच्ची हाथ भट्टी की 22 लीटर,, जब्त कर सभी के खिलाफ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है
एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि आपरेशन प्रहार के तहत अनुभाग में थाना प्रभारी सिलवानी माया सिंह, बम्होरी प्रभारी भारत सिंह, सुल्तानगंज प्रभारी जितेन्द्रसिंह और स्टॉफ द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई हैं



