आपसी विवाद में जमकर चले धारदार हथियार, 8 घायल

रिपोर्टर : मधुर राय
रायसेन। आपसी विवाद में जमकर चले धारदार हथियार।
इस खूनी संघर्ष में कई लोग हुए घायल तीन गंभीर रूप से घायल।
इस मारपीट में कुल 8 लोग हुए घायल तीन की हालत नाजुक।
अचानक चले हथियार और लाठी डंडों से गांव में दहशत का माहौल।
घटना की सूचना मिलते ही बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
जहाँ तीनो गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर मामला किया दर्ज।
गाँव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात।
घटना रात 1,30 बजे की रायसेन जिले के बेगमगंज थाने के ग्राम भुरेरू की बताई जा रही है।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार।
एसडीओपी सोनाली गुप्ता और थाना प्रभारी सहित कई स्टाफ सिविल अस्पताल में मौजूद।
सभी घायलों के नाम सौरभ साहू, सुमित साहू, चेतराम साहू, लक्की साहू,भूपेंद्र साहू, राजू साहू,और रविशंकर साहू बताये जा रहे है।



