मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में पंचायतों की आय बढ़ाने की कवायद : बैलगाड़ी चलाने, बोझा ढोने और कुत्ता व सूअर पालकों से अब प्रोफेशनल टैक्स वसूलने की तैयारी

मध्यप्रदेश राजपत्र में नोटिस का प्रकाशन
भोपाल। मध्यप्रदेश में छोटे-मोटे धंधा कर रोजगार करने वाले लोगों से भी अब प्रदेश सरकार द्वारा टैक्स वसूला जाएगा। ऐसे लोग भी प्रोफेशनल टैक्स के दायरे में आएंगे। इसी कड़ी में ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए टैक्स वसूली का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ग्राम पंचायतें अब अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों से प्रोफेशनल टैक्स वसूल कर सकेगी। बैलगाड़ी चलाने, खींचने या बोझा ढोने के वाहनों में पशुओं का उपयोग करने वाले भी इसके दायरे में आएंगे। इस संबंध में राजपत्र में नोटिस का प्रकाशन हो गया है।
कुत्तों और सुअरों को पालने वालों पर भी टैक्स लगाने की तैयारी है। हाथ ठेले पर सामग्री बेचने के लिए 20 रुपए से 30 रुपए रोजाना शुल्क लगेगा। लोडिंग वाहन, ऑटो, ट्राली से सामग्री बेचने पर 30 से 50 रुपए शुल्क लगेगा। कुल टैक्स 2500 रुपए से अधिक नहीं होगा।
200 रुपए वसूल किए जाएंगे। इसी तरह 20 हजार तक की आमदनी वालों से 300 रुपए तक, 30 हजार तक की आमदनी वालों से 400 रुपए तक टैक्स वसूला जाएगा। गांवों में बाजार वाली जगह के लिए प्रति वर्गमीटर 3 रुपए से पांच रुपए रोजाना शुल्क देना होगा।

Related Articles

Back to top button