क्राइम

आबकारी एक्ट का फरार मुख्यआरोपी नीरज गुप्ता गिरफ्तार, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिला आबकारी विभाग द्वारा नशा मुक्ति के अभियान के तहत अवैध शराब विक्रेताओं और शराब माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दो महीनों से फरार एक आरोपी को धरदबोचा।
आबकारी विभाग के उपायुक्त दीपम रायचुरा ने बताया कि आबकारी वृत्त बरेली के अपराध क्रमांक- 367/22 धारा 34 (2) के तहत कायम दंडनीय अपराध मे फरार मुख्य आरोपी नीरज गुप्ता जो कि घटना दिनांक 4 सितंबर 2022 से उसकी आल्टो कार मे अवैध रूप से परिवहन की जा रही 12 पेटियों मे रखे 600 पावो मे भरी 108 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा एवं उसमे सवार अन्य दो आरोपियों सहित मौके से नाकेबंदी मे आबकारी विभाग द्वारा नाम, पता पूछने के दौरान भागने (फरार होने) मे सफल रहा था। जिसे घटना दिनाँक को ही नामजद किया गया था। जिसे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर राजेश विश्वकर्मा आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बरेली द्वारा उसकी घेराबंदी की जाकर उसे गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजने के लिए सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है lआरोपी शातिर और आपराधिक प्रवृति का है l
उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी मे जिला उड़न दस्ता रायसेन के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक विवेक सक्सेना, मुख्य आबकारी आरक्षक रामगोपाल शर्मा, आरक्षक रामस्वरूप पटेल, सैनिक राजेश शर्मा एवं सैनिक हल्के परते का सहयोग रहा l

Related Articles

Back to top button