मध्य प्रदेश

आबाद भूमि का ड्रोन कैमरे से हो रहा है सर्वे, राजस्व विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर सर्वे कार्य में जुटी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारत सरकार स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने घर का मालिकाना हक मिलने में अब देर नहीं होगी। क्योंकि इसके लिए राजस्व विभाग की टीम तहसील की 65 ग्राम पंचायतों के 211 गांवों का ड्रोन कैमरों की मदद से सर्वे कराने में जुटी हुई है। अभी तक 168 गांवों का सर्वे प्रथम चरण का पूर्ण हो गया हैं, जबकि 43 गांवों का सर्वे अभी शेष हैं. सभी ग्राम पंचायतों का सर्वे कर डाटा फीड कर लेना है। इसी क्रम में गुरुवार को राजस्व पटवारी रामकृष्ण शाह तथा पटवारी शुभम भलावी टीम के साथ कस्बा सुल्तानगंज पहुंचे और ड्रोन कैमरे से सुल्तानगंज व डुगरिया, की तस्वीर ली गई।
गांव में जब राजस्व की टीम पहुंची और गांव के बाहर मैदान में हेलीपैड का आकार बनाकर ड्रोन कैमरा आसमान में उड़ाया तो कुछ ही देर बाद गांव की हर एक गली के घरों की तस्वीर फीड हो गई। जब गांव में हेलीकॉप्टर की तरह ड्रोन कैमरा उड़ाया गया तो वह कौतूहल बन गया। महिलाएं, पुरुष व बच्चे अपने घरों से निकलकर ड्रोन कैमरे को देखते रहे।
ग्रामीणों को मिलेंगे भू-अधिकार पट‌्टा:-
भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत एजेंसी के माध्यम से गांव की आबादी का सर्वे हो रहा है। 2 अक्टूबर सन 1959 को जो गांव आबादी घोषित है। उसी आबादी का ड्रोन कैमरा के माध्यम से सर्वे हो रहा है। इस सर्वे से गांव की आबादी का मेप नक्सा खसरा तैयार होगा और शहर के प्लाटों जैसे गांव का नक्सा खसरा 1/500 के स्केल में बनेगा। कुल तीन चरण में इस सर्वे को पूर्ण किया जाएगा. जिसके बाद गांव की भूमि का नामांतरण बटवारा हो सकेगा और भूमि स्वामी को उसके अधिकार प्राप्त होंगे सभी आबादी को पट्टे होंगे।
-एनएस परमार, तहसीलदार, बेगमगंज

Related Articles

Back to top button