आभार प्रकट कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से किया आग्रह
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विधानसभा के चुनावी दौर पर बड़वारा कार्य समिति की बैठक जिन्ना पिपरिया में रखी गई जिसमें अतिथि शिक्षकों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट कर जिला अध्यक्ष कटनी के माध्यम से मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए अपनी पीड़ा जताई कि हमारी मध्य प्रदेश के मुखिया से एक ही मांग है जिस प्रकार अतिथि विद्वानों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है इस प्रकार हमको भी दिया जाए सिर्फ हमारा जो पद है वह रिक्त ना माना जाए जिससे हमारे जीवन में कोई खतरा ना रहे सब अतिथि शिक्षक आपके आपके द्वारा की गई घोषणाओं का हृदय से साधु बात करते हैं और अपेक्षा भी करते हैं की आप हमारी छोटी सी पीड़ा को जरूर दूर करेंगे और एक अच्छा सा अतिथि शिक्षक के हित में आदेश जारी करेंगे। ढीमरखेड़ा अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी द्वारा विनम्रता पूर्व जिला अध्यक्ष जी से आग्रह किया गया कि हमारी इस बात को जरूर मुख्यमंत्री जी के समक्ष पहुंचाई जाए । वही अतिथि शिक्षक आशीष त्रिपाठी द्वारा जिला अध्यक्ष से आग्रह करते हुए बताया गया कि हम उन परमानेंट शिक्षकों की तरह ही मेहनत करते हैं और बच्चों का शिक्षा स्तर सुधारने के लिए तत्परता से सहयोग प्रदान करते हैं लेकिन बस जब घर आते हैं तो एक ही ख्याल आता है की कल कोई परमानेंट टीचर ना आ जाए इसी का डर हमेशा लगा रहता है अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे पद को रिक्त ना मानते हुए अतिथि शिक्षकों के भविष्य को संभालने की यह बात मुख्यमंत्री जी के पास जरूर पहुंचाई जाए वही अतिथि शिक्षक संघ ढीमरखेड़ा के सभी अतिथि शिक्षकों द्वारा यह भी कहा गया कि हमें पूर्ण विश्वास है कि इस छोटी सी बात को हमारे मुख्यमंत्री जी जरूर अमल कर कोई अच्छा सा आदेश जल्द पारित करेंगे और यह अगर कोई कर सकता है तो वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही कर सकते हैं और हमें पूरा भरोसा है ।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष पटेल, आशीष त्रिपाठी, प्रभात त्रिपाठी, श्रीकांत तिवारी, बलराम, आशीष, रामबरम आदि अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।



