किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा तहसील में तहसील अध्यक्ष हरिश्चंद्र राजपूत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील जबेरा कार्यलय में नायब तहसीलदार राजेश साहू को सौपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि भारत कृषि प्रधान देश में शासन प्रशासन की गलत नीती के कारण किसान परेशान है। इसी सम्बंध में भारतीय किसान संघ आपको किसानों के साथ हो रही ‘अनिमित्ताओं से अवगत कराते हुए विभिन्न मांगो का ज्ञापन प्रस्तुत करता है। यह कि ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ्य शिक्षकों की लापरवाही के कारण के साथ खिलवाड जारी है जिस पैमाने पर वेतन जारी है इससे अच्छी शिक्षा प्राईवेट शालाओं में है जिसे ग्रामीण किसानो के बच्चो का भविष्य देखते हुए मजबूरी मे अधिक सख्या में प्राईवेट शालाओ मे एडमिशन कराना पडता है। जिस प्रतिशत मे छात्र छात्राओं का परीक्षाफल आए उन शालाओ के शिक्षको का उसी अनुपात में वेतन जारी होवे एवं इन्हें पेनान्टी लगाने का प्रावधान रखा जावे ताकि छात्रो के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके। ग्राम पंचायतो मे जिस अनुपात में सरकार राशि भेज रही है उस अनुपात मे कार्यों मे गुणवत्ता नही होती है एवं भारी भरकम भट्टाचार के कारण निर्माण कार्य किये जाते है जिसकी जाँच एजेंसी बनाई जावे एवं दोषी पाये जाने लोगो चाहे सरपंच हो अथवा संबंधित अधिकारी सचिव पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी होवे यह कि अधिकांश चुनावी रंजिशों के कारण द्वेष वश पुलिस थाने मे जाकर झूठी FIR सीधे करा देते हैं जिसके कारण निर्वाध को हो पर मामला पंजीबद हो है ऐसी स्थिती होने पर पहले आवेदन लेवे एवं मोके पर जाकर पंचनामा तैयार करे एवं जो भी सही स्थिती हो उसके अनुसार ही मामला पंजीबध्य हो ताकि निर्दोष लोगो पर झूठे मामले न बन सके । एवं पुलिस थाने में जो भी आवेदन आवे तो आवेदक गणो को सील मुहर लगाकर पावती देने को निर्देशित करे। यह कि जिस तरह से प्रत्येक भारतीय नागरिक को सरकार बनाने के लिए मतदान का सामान अधिकार है कोई आरक्षण नही होता है उसी प्रकार सरकार बनने के बाद तानाशाही रवैया न अपना कर जाति आरक्षण न कर गरीब व अमीर का आरक्षण बिना मेरभाव पूर्ण हो एवं योग्यता का भी आरक्षण रखा जावे। यह कि किसान की कड़ी मेहनत द्वारा पैदा किया हुआ अनाज क्विंटल मे खरीदा जाता है उसी तरह बिना जीएसटी के कृषि यंत्र सभी प्रकार के ट्रेक्टर ट्राली मोटर पंप से लगाकर सभी प्रकार के यंत्र किसानों को क्विंटल के हिसाब से तोल कर देने का आदेश पारित हो । यह कि ग्रामीण किसानों के परिवारो के शिक्षित युवा वर्ग की रोजगार के अभाव मे आर्थिक स्थिती बेहद खराब है जिन्हें लघु उद्योगो को स्थापित करने के लिए प्रशिक्षित कर रोजगार देवे एवं रोजगार दिलाने में सहयोग करे यह कि निजी भूमि स्वामी की भूमि पर दबंग लोग कब्जा कर लिए है ऐसे लोगों पर शीघ्र ही FIR दर्ज कराने के आदेश जारी हो एवं मय नुकसान की भरपाई की आदेश अवैध कब्जा धारियों से होने के आदेश शीघ्र ही जारी होवे ।यह कि तहसील जवेरा मे जलाशयों की नहरों के आखिरी छोर तक पानी नही पहुँचता है किसान परेशान है व्यवस्था मे सुधार किया जावे। उक्त बिन्दुओ पर किये गये विचार विमर्श एवं की गई कार्यवाही को भारतीय किसान संघ तह जवेरा को अवगत करावे ।
ज्ञापन देने वालों में नारायण प्रसाद गौतम, मनीष गौतम झारिया, बलबीर सिंह, हाकम सिंह, शम्भू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रीतम सींग, अर्जुन शमसुद्दीन लच्छू, चेतराम बालकिशन, किसून सिंह, लाखन सिंह, अमजद खान, कमलेश सिंह , लल्लू, अफरोज खा, फिरोज खां, पर्वत, धीरज, लक्षमण, खिलान आदि उपस्थित रहे।



