मध्य प्रदेश

आये दिन फसते सोसायटी सडक पर वाहन, रोजेदार और जल चढाने वाली महिलाऐ परेशान

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । नगर परिषद साईखेडा के वार्ड 7 और 8 के बीचों बीच से नर्मदा मंदिर से शमशान घाट पहुंचने वाली सड़क पर सीवरेज लाईन और नगर परिषद की फूटी वाटर सप्लाई की लाईन के कारण जगह जगह गड्ढे हो गये है । जिससे सहकारी बैक, खाद वितरण केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, कियोस्क बैंक, शमशान घाट, मस्जिद, शिव मंदिर आने जाने वाले राहगीर उपभोक्ताओं श्रद्धालुओं भक्तों, नमाजियो को भारी परेशानी हो रही है ।नगर मै हिन्दू मुस्लिम त्यौहार होने से मस्जिद जाने नमाजी ,और मातारानी पर जल चढाने वाले भक्तों को परेशानी हो रही।मस्जिद के मुख्य द्वार पर नगर परिषद कर्मचारियों खुदा गड्ढा खुला छोडने पर सुबह अजान के समा आने जाने मुस्लिम भाईयों को दिक्कत हो रही है । खुदे गड्ढों और टूटी सडक पर सोसाईटी के खाद्यान्न वाहन आये दिन ट्रेक्टर ट्राली फसते जिससे जाम की स्थिति बन जाती है । विगत दिवस नगर परिषद सीएमओ और जनप्रतिनिधियों ने भ्रमण किया फिर भी स्थिति जस की तस है ।नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री के मीडिया सोशल मीडिया की खबरो पर संज्ञान लेने निर्देश है फिर कानो पर जू नहीं रेगती उक्त सडक की मीडिया द्वारा बार खबर लगायी गई है फिर सडक सुधार कार्य नही किया गया। जनापेक्षा है कि नगर परिषद साईखेडा सडक निर्माण या सुधार कार्य करे जिससे आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button