मध्य प्रदेश

गरीब वंचित महिलाओं को सामाजिक संगठन मिशन मे जोड़ने उमरियापान मे निकली रैली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
ग्रामीण विकास मंत्रालय की बहुउदेश्यी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड ढीमरखेडा द्वारा क्षेत्र की गरीब वंचित महिलाओं को जोड़ने एवं रोजगारमुखी बनाने गुरुवार को ग्राम उमरियापान मे रैली निकाल कर क्षेत्र की महिलाओ को समूह से जुड़ने का आवाहन किया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए गरीब वंचित महिलाओ को सशक्त बनाने, सामाजिक लामबंदी मे शामिल करने, सामुदायिक संस्था निर्माण, क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए रणनीति का विकास करने वित्तीय साक्षरता मे शामिल किए जाने आजीविका संवर्धन सहित अन्य कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को मजबूत करने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न हितधारकों के लिए पंचायती राज संस्थाओं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित उनके कृत्यों का निर्वहन करने के लिए उन्हें सक्षम बनाने एवं गरीबी में कमी लाने के लिए महिलाओ की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सतत प्रयास किये जाएगे।
जागरूकता रैली मे क्षेत्र की महिला शक्ति शामिल होकर केंद्र और राज्य के मिशन को बनाने की अपील की है। इस अवसर पर रैली में उपस्थित अटल ब्यौहार सरपंच, जागेश्वर सोनी उपसरपंच, सतीश गौतम सचिव, अतुल चौरसिया रोज़गार सहायक सचिव, पूजा तिवारी, लझ्मी बागरी, शिवकुमार चौरसिया, शिवशंकर बर्मन सहित लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button