होली पर कर्मचारी-पेंशनर्स को तोहफा : महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया

10 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को हर माह वेतन में 500 से 4300 तक का लाभ
अप्रेल के वेतन में होगी बढ़ोतरी, मई के वेतन से मिलेगा फायदा
भोपाल । मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में सरकार ने 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।
होली से एक दिन पहले सोमवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की। इसका फायदा 10 लाख शासकीय सेवकों व पेंशनर्स (7 लाख और 3 लाख से से अधिक शासकीय सेवक अधिक पेंशनर्स) को होगा। बढ़ा हुआ 58 फीसदी महंगाई भत्ता अप्रेल 2026 से देय होगा। नकद लाभ मई में मिलने वाले अप्रेल के वेतन में होगा। प्रत्येक शासकीय सेवक और पेंशनर्स का वेतन हर माह 500 से लेकर 4300 रुपए तक बढ़ जाएगा। यह बढ़ोतरी संबंधितों के ग्रेड व उन्हें देय वेतन के आधार पर अलग-अलग होगी।
शासकीय सेवकों को प्रतिमाह संभावित फायदा
प्रथम श्रेणी 2397 से 4230 रु.
द्वितीय श्रेणी 1683 से 2019 रु.
तृतीय श्रेणी 585 से 1473 रु.
चतुर्थ श्रेणी 465 से 556 रु.
ऐसे समझें फायदे
जो मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ-साथ बीते जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक 9 महीने के एरियर की राशि भी देने की घोषणा की। यह 6 समान किस्तों में मिलेगा, कुल 5 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक होगा। उदाहरण के लिए एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी, जिसका बेसिक 60 हजार के करीब है, उन्हें 6 समान किस्तों में कुल 13 हजार रुपए मिलेंगे। इसी तरह पेंशनर्स को भी लाभ होगा।
शासकीय सेवक और पेंशनर्स में हर्ष
बता दें कि शासकीय सेवकों व पेंशनर्स को अभी 55 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभमिल रहा है। उन्हें उम्मीद थी कि बजट में इसे बढ़ाया जाएगा, लेकिन नहीं बढ़ाया गया। अब होली के एक दिन पहले सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने से शासकीय सेवकों व पेंशनर्स में हर्ष है।



