मध्य प्रदेश

आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरौदा में आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का क्षेत्रीय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ( बसंत भैया ) ने उद्घाटन किया । बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने नवीन आरोग्यम उप स्वास्थ्य केन्द्र बरौदा का उदघाटन करने पहुंचे तो वहाँ से बीएमओ बीके प्रसाद कार्यक्रम स्थल से नदारद हो गए। घंटो इंतजार करने बाद नहीं आए तो विधायक विजय राघवेंद्र सिंह बिना उद्घाटन के वहां से चलने की तैयारी में थे लेकिन ग्राम वासियों के आग्रह पर विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन किया । मजेदार बात यह है कि विधायक के उद्घाटन के बाद सांसद प्रतिनिधी पद्मेश गौतम उद्घाटन करने पहुंचे जहां पर बी. एम.ओ. बी.के.प्रसाद की उपस्थिती अंतिम समय तक रही जो कि समझ के परे हैं । वही विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में उपास्थित ग्रामवासियों से कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि ग्राम पंचायत बरौदा सरपंच अनुसूचित जनजाति का हैं तो कार्यक्रम के उद्घाटन में नहीं बुलाया गया । विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा मेरे साथ लगातार जातिगत राजनीति कर रहे हैं। जिससे में बहुत आहत हूं । विधायक विजय राघेन्द की सरल कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रीय लोग बहुत पसंद करते है। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता काफी पसंद करते हैं । कार्यक्रम में ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष अटल ब्यौहार, अमित गर्ग, शैलेन्द्र पौराणिक, सिद्धार्थ दीक्षित, स्वतंत्र चौरसिया, विराट पांडे, कुलदीप तिवारी, राजभर, अन्तू गर्ग, भजन बर्मन, सत्तू सोनी, बंटी पटेल,पत्रकार सतीश चौरसिया, रोजगार सहायक सचिव प्रकाश सेन एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण उपास्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button