मध्य प्रदेश

आशा उषा बहनों को शिवराज सरकार ने दीं सौगात, सरकार का माना आभार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा आशा उषा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं की सीएम हाउस में महापंचायत बुलाई गई जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने उनको कई सौगातें दी ।जिस पर स्वीट सीटू मजदूर यूनियन मंडीदीप रायसेन और आशा उषा सहयोगिनियों संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने शिवराज सरकार के प्रति आभार माना है। उषा आशा कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर का कहना है कि फिलहाल प्रदेश की शिवराज सरकार ने आशा उषा कार्यकर्ता और सहयोगियों को यह सौगात देकर राहत दी है। आभार व्यक्त करने वालों में लक्ष्मी कुशवाहा एकता यादव सविता सेन शीला देवी अमृता सिंह आदि शामिल है।
आशा कार्यकर्ताओं को यह मिली सौगातें……
@ आशा बहनों के लिए मिलने वाले इंस्टिट्यूट की सरल प्रक्रिया की जाएगी। ब्लॉक स्तर भी इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।
@ बगैर किसी गंभीर शिकायत के आशा उषा कार्यकर्ताओं को नौकरी से बर्खास्त नहीं किया जाएगा।
@ आसान सा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा।
@ आशा पर्यवेक्षक बहनों की नौकरी की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 साल कर दी गई है।
@ हरेक आशा उषा बहनों को लाडली बहनों में शामिल किया गया है।
@ आशा उषा बहनों को आकस्मिक अवकाश का लाभ भी दिया जाएगा।
@ आशा उषा बहनों को मानदेय 2000 से बढ़ाकर ₹6000 किया जाएगा।
@ आशा उषा और पर्यवेक्षक बहनों को रिटायरमेंट अवधि पर ₹100000 प्रदान किए जाएंगे आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button