मध्य प्रदेश

नवनियुक्त भाजपा जिला एवं मंडल पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से किया स्वागत

सिलवानी। भाजपा मंडल सिलवानी द्वारा नवनियुक्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के सम्मान में नगर के स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पार्षद नीरज नेमा (पप्पू) एवं नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत कर उन्हें नवीन दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अलका मिलन जैन, भाजपा जिला महिला मोर्चा मंत्री रश्मि प्रदीप जैन, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीतू मिथिलेश सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसवंत अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष अनुज घावरिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम कलोसिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय तुमराम, अजमेर ठाकुर, रामप्रसाद धुर्वे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सदस्य जगदीश साहू एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नेतराम कुशवाहा का उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित एवं कार्यकर्ता आधारित संगठन है। संगठन ने सभी पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए कार्य करना है तथा पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में संदीप शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम काजी, एल्डरमैन किशोरसिहं शेखावत, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, गुड्डू भाई, संजीव जेके, सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष गुड्डू सिहोते, मनोज डागोर, मोहन सोडरपुर, अयोदी सिहोते, नीरज परोचे, राजेंद्र सपेरे, निर्मल कलोसिया, धनराज ठाकुर दरोगा सहित बड़ी में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे‌।

Related Articles

Back to top button