इटवां गाँव में एक माह खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, शिकायत करने के बाद अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l विधुत मंडल उमरियापान के अन्तर्गत खलरी फीडर के ग्राम इटवां में एक माह से ट्रांसफर खराब पड़ा है जिसकी शिकायत ग्रामवासियों द्वारा विधुत मंडल कार्यालय उमरियापान में की लेकिन अधिकारी ध्यान नही दे रहे l जिसके कारण ग्रामीणों को अंधकार में रहने के लिए बिवश है l
कहने को तो राज्य शासन अपने बाशिंदों को 24 घंटे अटल ज्योति योजना के तहत बिजली देती है l जिससेे ग्रामीणों को विधुत समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए शासन द्वारा अलग अलग ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं l ग्राम पंचायत टोला के पोषक गांव इटवा मे चार ट्रांसफार्मर लगे है और चारों खराब है जिसके चलते ग्राम में अंधकार छाया हुआ है l किन्तु चारों ट्रांसफर खराब होने के कारण ग्रामीणों को नवरात्रि त्यौहार अंधेरे में मनाने के लिए विवश होना पड़ा l ग्राम इटवां स्थित खिरका ग्राउंड में लगा है लेकिन ट्रांसफार्मर गणेश उत्सव के समय से बंद पड़ा है दूसरा ट्रांसफार्मर चंडीमाता कै पास है पिछले नो माह से बंद खराब पड़ा है, तीसरा नदी के किनारे लगा ट्रांसफार्मर भी नवरात्रि के समय से बंद पडा हुआ है जिसकी शिकायत 181 और 1912 एवं अधिकारियों से भी की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसके कारण गांव में पेयजल की समस्या हो रही है ग्रामवासियों को दुसरे गाँव बरेली या नदी से पीने का पानी लाना पड़ता हैं l ग्रामवासियों ने बताया कि नदी किनारे लगे ट्रांसफार्मर में लगभग 35 से 40 कनेक्शन है और 28 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का बिल समय से जमा करते लेकिन अधिकारीयों द्वारा नया ट्रांसफर नहीं लगवाया जा रहा जिसके चलते ग्रामीणों को अंधकार में रहना पड़ रहा है l ग्रामवासियों ने विधुत मंडल के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि खराब पड़े ट्रांसफार्मरो तत्काल बदला जाए जिससे ग्रामीणों को विधुत समस्या से निजात मिले l



