इस बार न्यायालय और चुनाव आयोग के आदेशों का कड़ाई से पालन करना है : एसडीएम बागरी
सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, सीएसपी, तहसीलदार, टीआई और दुर्गा समितियों के प्रमुख जन रहे मौजूद
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । आगामी नवरात्रि प्रतिमा स्थापना, महाआरती, गरबा, चल समारोह और विसर्जन को लेकर दुर्गा समितियां के प्रमुख लोगों को बुलाकर एसडीएम दमोह आरएल बागरी की मुख्य उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार मोहित जैन, टीआई कोतवाली विजयसिंह राजपूत, सहित समस्त दुर्गा प्रतिमा के प्रमुख जन विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बार न्यायालय एवं चुनाव आयोग के आदेश पर स्थापना को लेकर परमिशन लेना अनिवार्य होगा. परीक्षा को देखते हुए साउंड को कम और सीमित समय तक ही बजाना है. इस बार विशेष रूप से सड़कों को जाम नहीं किया जाएगा. अगर जाम जैसी स्थिति बन रही है तो उसे सुधार लाना आवश्यक है. चुनाव आयोग के विशेष निर्देश होने पर एसडीएम ने सभी दुर्गा समितियां को निर्देश दिए हैं कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी देवी प्रतिमा रखें, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन ना हो. एसडीएम आरएल बागरी और सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि जहां भी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल तैनात करना है, वह हमारी जिम्मेदारी है हम पूरी तरीके से अलर्ट रहेंगे।



