मध्य प्रदेश

किसानों ने फर्जी पंजीयन करने बालो के खिलाफ आवेदन देकर कार्यवाही की मांग

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । तहसील जबेरा क्षेत्र के किसानों के साथ लगातार ही धोखाधड़ी कर फर्जी पंजीयन करने के मामले अब खुलकर सामने आने लगे हैं। किसानो के द्वारा दिन रात एक मेहनत कर कृषि क्षेत्र में कृषि कार्य किया जाता है और किसानो की जमीन के कागज लगाकर अज्ञात तत्वों के द्वारा अपनी धान को किसानो के नाम पर अधिक मूल्यों में धान खरीदी केंद्रों में बेचने का खेल चल रहा है। फर्जी पंजीयन कराए जाने से इन दिनों किसानो में चिंता का विषय बना हुआ है। जैसे जैसे किसानो को फर्जी पंजीयन की जानकारी लग रही है। तो किसानो के द्वारा धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कराय जाने की माग की जाने लगी है।मामला नोहटा थाना क्षेत्र की बनवार पुलिस चौकी में भी दो किसानो के द्वारा आवेदन देते हुए समिति मैनिजर और आपरेटर के खिलाफ कार्यवाही कराने की मांग की गई है।जानकारी के अनुसार बनवार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदुआ मानगढ़ के मोहल्ला निवासी किसान निरपत सीग और कल्याण सिंह ने बनवार पुलिस चौकी में आवेदन दिया है जिसमे बताया गया है की समिति मैनिजर और आपरेटर के द्वारा धोखाधड़ी कर फर्जी पंजीयन किया है ।जिनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की माग की गई है। इनका कहना किसान निरपट सिंह की करीब 2 एकड़ भूमि जो खैड़ार हार में है ।वही किसान कल्याण सिंह की करीब 2.03 भूमि जो खैड़ार हार में है ।इन किसानो की भूमि के फर्जी पंजीयन किए गए है। फर्जी पंजीयन की जानकारी लगी तो बुधवार को बनवार चौकी में आवेदन देते हुए फर्जी पंजीयन करानेवाले पर एफआईआर दर्ज करने की माग की गई है। अब देखना होगा पुलिस विभाग फर्जी बाड़ा करने वालों क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Back to top button