मध्य प्रदेशव्यापार

उप मुख्यमंत्री ने रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक

रेलवे और एयरपोर्ट इंडस्ट्री को आकर्षित करते हैं- उप मुख्यमंत्री
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस मे बैठक कर विंध्य क्षेत्र के रेल विस्तार को लेकर चर्चा विम्रर्श करते हुए बैठक की। इस बैठक में रेलवे की जीएम शोभना बंदोपाध्याय, मनोज अग्रवाल के साथ डॉ. जितेंद्र जामदार, आशीष दुबे, प्रभात साहू भी उपस्थित रहे । इस दौरान रीवा- सिंगरौली रेल लाइन, सीधी- सिंगरौली के बीच रेलवे के सुदृढ़ीकरण में आ रहे अवरोध, गोविंदगढ़ और सीधी के बीच के मुद्दे, कटनी- चोपन रेल डबलिंग आदि मुद्दों के साथ ही रेलवे के विस्तार में भू अधिग्रहण में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के लिए रीवा- सिंगरौली, सीधी – सिंगरौली रेल लाइन एक लाइफ लाइन है। इसके साथ रेलवे के लिए भी हितकारी है और आमजन को भी इससे फायदा मिलेगा। रेलवे और एयरपोर्ट इंडस्ट्री को आकर्षित करते हैं अतः इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए और इस विषय को लेकर शीघ्र ही एक बैठक की जायेगी। जिसमे रेलवे के अधिकारियों के साथ संभागीय कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, सबंधित जिलों के कलेक्टर व एसपी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button