आरपीएफ थाना प्रभारी के निवास पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

ब्यूरो चीफ : भगवतसिंह लोधी
दमोह । सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे स्टेशन के समीप आरपीएफ थाना प्रभारी जेडी मिश्रा के निवास पर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने दो-तीन दिन के भीतर गुरुवार को खुलासा कर दिया है। टीआई कोतवाली आनंदसिंह ठाकुर ने खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी आरपीएफ के सूने निवास में अज्ञात दो नाबालिग लड़कों ने एलईडी, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और करीब 30 नगदी, मोबाइल दो नाबालिगों ने चोरी किया था. आरोपियों की गिरफ्तारी और मशरूका बरामद हो जाने के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश कर सागर नाबालिग जेल भेजा जा रहा था, इसी दौरान दमोह बस स्टैंड से एक नाबालिग आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग जाने पर पुलिस ने तत्काल देर रात तक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाकर गुरुवार शाम को मीडिया के समक्ष खुलासा किया है, यह पूरी कार्रवाई एसपी सुनील तिवारी और एडिशनल संदीप मिश्रा के निर्देशन में सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी आनंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी, प्रधान आरक्षक संजय पाठक, महेश यादव, साइबर सेल स्टाफ में सौरभ टंडन, राकेश अठिया, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, आरक्षक ओमप्रकाश रैकवार, आरक्षण कृष्णकुमार, आरक्षक आकाश, प्रधान आरक्षक कामता की महत्वपूर्ण भूमिका रही.



