धार्मिक

उमंग के साथ निकला गया चल समारोह, झांकियां देखने उमड़ी भीड़

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । आदिशक्ति मां जगदंबा की पूजा, आराधना एवं उपासना का महापर्व शारदेय नवरात्रि पर्व पचपेड़ी व पकरिया में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव व हर्षोल्लास के साथ दशहरा पर्व मनाया । पचपेड़ी में जवारा विसर्जन मढ़िया से प्रारंभ होकर ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए जवारा जुलूस खेरमाई मंदिर पहुंचा जहां श्रद्धालुओं ने मातारानी के दरबार में भक्तिभाव से सुख समृद्धि की कामना की । तदोपरांत जवारा विसर्जन चंदुई में किया गया । तदोपरांत पचपेड़ी, पकरिया, एवं धोरेसर में दशहरा चल समारोह में दुर्गा प्रतिमा की झांकियां मेन रोड से निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्राम के श्रद्धालुओं ने मातारानी के दर्शन करने पहुंचे । चल समारोह में उपसरपंच विवेक रिंकू मिश्रा, पंडित बृजेश गर्ग, पूर्व सरपंच सुजीत झारिया, बबलू झारिया, कोमल झारिया, भारत झारिया, निखिल गर्ग, छुटकी त्रिपाठी, सुनील झारिया, भल्लू झारिया, सत्यम उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button