मध्य प्रदेश

उमरियापान सरपंच के हाथों गरीब हितग्राहियों को राशन वितरित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार उचित मूल्य दुकानों में अन्न उत्सव कार्यक्रम प्रत्येक माह की 7 से 9 तारीख तक मनाने का आदेश जारी किए गए है l इसी क्रम में शासकीय उचित मूल्य दुकान उमरियापान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न उत्सव योजना के तहत बुधवार को शासकीय उचित मूल्य दुकान उमरियापान में सरपंच अटल ब्यौहार के हाथों से पात्र हितग्राहियों को निशुल्क राशन वितरित किया गया l इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, समिति प्रबंधक अश्वनी शुक्ला, सेल्समैन नवीन चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, बंटी पटेल, बिल्लू चौरसिया, सतीश, टीटू व हितग्राही मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button