उम्मीदवारो का मतदाताओ को कैसे पता चले की उन्हे किनमे से चुनना है ? चुनाव आयोग से किया प्रश्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मतदाताओ ने चुनाव आयोग से सवाल किया है की चुनाव मे खडे होने वाले सभी प्रत्याशियो की मतदान से पूर्व मतदाताओ खासकर महिलाओ, नये मतदाताओ को इसकी कोई जानकारी नही होती की चुनाव मे कौन कौन प्रत्याशी मेदान मे है,जबकि सभी उम्मीदवारो का नैतिक अधिकार है की उनकी पूरी जानकारी मतपत्र या वोटिग मशीन के अनुसार उन तक आधिकारिक तौर पर पहुंचे तभी तो उन्हे अपने पसन्द का उम्मीदवार चुनने मे मदद मिलेगी इस समय हो यह रहा है की चुनाव मे सिर्फ वे ही प्रत्याशी दिखलाई देते है जो पैसै वाले है या बडी बडी राजनैतिक पार्टियो से ताल्लुक रखते है शेष उम्मीदवार योग्य होते हुए भी हाशिये पर रह जाते है ,इससे लोकतन्त्र मे यह घोर पक्षपात है ,चुनाव आयोग को चाहिये वह जिस प्रकार से आम मतदाता तक मतदान से पूर्व घर-घर मतदाता पर्चियां पहुंचाने की व्यवस्था करता है उसी के साथ नकली मतपत्र या मतपत्र का नमूना भी अनिवार्य रुप से मतदाता पर्चियों के साथ संलग्न कर आम मतदाता तक पहुचाये जिससे वह अपने पसंद के केंडिडेट का चयन व मीमांसा कर सके तभी लोकतन्त्र मे निष्पक्ष मतदान का महत्व सार्थक होगा, बता दे की इस सम्बन्ध मे बरिष्ट पत्रकार कुंदन लाल चौरसिया निर्मोही ने विधान सभा चुनाव से पूर्व चुनाव आयोग का ध्यान इस सन्दर्भ मे आकर्षित किया था, निर्वाचन अधिकारी इस जरुर ध्यान दे।।



