धार्मिक

रानगिर मे शारदीय नवरात्रि पर भी भरेगा विशाल मेला

साल मे दो बार मेला लगाने हेतु समिति की बैठक मे हुआ निर्णय
रिपोर्टर कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । माता हरसिध्दी देवी रानगिर के श्री चरणो में देशभर के भक्तो श्रृध्दालुओ की दिनोदिन बढती शक्ति के प्रति अनन्य भक्ति व आस्था विश्वास को देखते हुए मां हरसिध्दी देवी मंदिर टस्ट कमेटी रानगिर ने भक्तो की भावनाओ को देखते हुए वर्ष में अब दो बार विशाल वार्षिक मेला लगाने पर विचार किया गया है। चैत्र नवरात्रि पर प्रतिवर्ष लगने वाले परम्परागत वार्षिक मेले की भांति शारदीय नवरात्रि के पावन मौके पर भी विशाल मेेला आहुत करने हेतु गुरुवार को कमेटी की बैठक मे मेला की रुप रेखा पर विस्तार से चर्चा होने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
रानगिर मंदिर टस्ट कमेटी के सदस्य व रानगिर शक्ति पीठाधीश्वर पं. अनिल शास्त्री ने हमारे प्रतिनिधि को बताया है कि बैठक मे एसडीएम रहली, तहसीलदार मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सहित कमेटी के सदस्यगण ग्राम पंचायत रानगिर, रामपुर, पाटई के सरपंच सचिव आदि उपस्थित हुए, बैठक मे आगामी 11 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि के आरम्भ से लेकर 28 अक्टूबर तक मेला लगाने पर सहमति बनी, इसके लिये मेले मे लगने वाली दुकानो का आबंटन सागर व रहली की ओर से आने जाने वाहनो के लिये बस सटेंंड की व्यवस्था, मेले मे नियमित साफ सफाई, पेयजल स्टीट लाइट हेतु मेला कमेटी व ग्राम पंचायत रानगिर को दायित्व सोंपा गया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल महिला पुलिस की तैनाती, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा हेतु संबंधित विभागों को अधिकृत किया गया । मंदिर गर्भगृह के कपाट 10 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक बंद रहेगे श्रृध्दालु माता के दर्शन बाहर से ही करेगे। जवारे विसर्जन व प्रसाद नरियल चढाने हेतु उत्तर दिशा की ओर जगह निर्धारित है। बैठक मे पूरी मेला व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालन हेतु सभी बिंदुओ पर विचार किया गया। मेला कमेटी ने सभी लोगो भक्तो दुकानदारों व श्रृध्दाओ से मेले मे सादर आमत्रंण हेतु आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button