सेवा संकल्प यात्रा का उमरियापान में भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन

वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों ने बड़वारा विधानसभा में किया जनसंवाद, वृक्षारोपण और सामाजिक सहभागिता का दिया संदेश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर वड़नगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा का बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। गुरुवार को यात्रा भनपुरा से उमरियापान, करौंदी, ढीमरखेड़ा और खमतरा होते हुए आगे बढ़ी। विभिन्न पड़ावों पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सेवा यात्रियों का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे सेवा संकल्प यात्रा भनपुरा पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा उमरियापान पहुंची। यहां झंडा चौक पर दोपहर करीब 3 बजे मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
उमरियापान से यात्रा करौंदी विद्यापीठ पहुंची, जहां करीब 3:30 बजे ध्यानहाल में सेवा संवाद आयोजित किया गया। संवाद के दौरान सामाजिक सरोकार, जनभागीदारी और युवाओं की भूमिका को लेकर विचार साझा किए गए। इसके बाद सेवा यात्री महर्षि विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया और यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। युवाओं से संवाद करते हुए सेवा भावना एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई।
शाम करीब 5 बजे यात्रा करौंदी स्थित भारत के भौगोलिक केंद्र बिंदु स्थल पहुंची। सेवा यात्रियों ने स्थल का भ्रमण किया तथा क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद यात्रा ढीमरखेड़ा मंडल की ओर रवाना हुई।
शाम करीब 5:30 बजे ढीमरखेड़ा मंडल में प्रवेश के दौरान दुर्गा मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा खमतरा पहुंची, जहां करीब 6 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। यहां से सेवा संकल्प यात्रा अपने अगले पड़ाव विलायतकला के लिए रवाना हुई।
वड़नगर से वाराणसी तक चल रही सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सेवा कार्यों, सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के दौरान जनसंवाद, वृक्षारोपण, युवाओं से संवाद और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय रही।
ये रहे मौजूद: बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, राजेश राजा चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्योहार, विजय दुबे, गोविन्द प्रताप सिंह, जितेन्द्र अरोरा,प्रदीप चौरसिया, सुशांक चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, वैभव चौरसिया, यतीन्द्र गौतम, संदीप सोनी, प्रमोद असाटी, अज्जू सोनी, सतीश चौरसिया, राकेश यादव, अंकित झारिया, ललित गौतम, अखलेश नामदेव, दिनेश असाटी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।



