मध्य प्रदेश

ऋषि गुप्ता के निधन से छाया शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एडवोकेट के बड़े भाई एवं मनोज गुप्ता पत्रकार के चाचा व्यवसाई राम ऋषि गुप्ता का आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक छा गया। दोपहर 2 बजे उनकी अंतिम यात्रा निज निवास गर्ल्स स्कूल रोड से पलकमति वाले मुक्तिधाम ले जाई गई जहां पर विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आपकी अंतिम यात्रा में सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में शामिल हुए।
राम ऋषि गुप्ता के निधन पर गहोई वैश्य समाज, हिंदू उत्सव समिति, हिंदू युवा सेवा दल, अभिभाषक संघ, पत्रकार संघ समेत विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Back to top button