मध्य प्रदेश

एक की करंट से मौत तो दूसरे ने फांसी लगाकर दी जान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बीती रात सोमवार को दो अलग-अलग गांव की घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया ।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि निकटवर्ती ग्राम माला में एक 32 वर्षीय युवक अशोक कुशवाहा पिता रमेश कुशवाहा ने अज्ञात कारणों के चलते गांव में ही कंजी के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सीताराम कुशवाहा पिता काशीराम कुशवाहा की सूचना पर मौके पर पहुंचने के बाद पंचनामा उपरांत मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। जबकि दूसरी घटना ग्राम कोहनिया में सोमवार की रात करीब 11.30 अपने खेत पर बिजली चले जाने के बाद बिजली का तार लगाने पहुंचे मोहनसिंह गुर्जर पिता बालाप्रसाद गुर्जर उम्र 50 वर्ष की करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई ।
दीनदयाल गुर्जर पिता धीरज सिंह गुर्जर की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम का विवेचना में लिया है।
कल रात होने के कारण दोनों के शवों का पोस्टमार्टम आज सुबह मंगलवार को कराने के पश्चात उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं

Related Articles

Back to top button