जैन समाज भारी संख्या में पहुंची कलेक्ट्रेट, सौंपा कलेक्टर तहसीलदार को ज्ञापन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह.कलेक्ट्रट में जैन मिलन परिवार दमोह एवं सर्व जैन समाज ने श्री दिगंबर जैन पंचायत दमोह के नेतृत्व में कर्नाटक में जैनाचार्य श्री 108 कामकुमारनंदी जी महाराज की हुई निर्मम हत्या का विरोध दर्ज कर श्री दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
बड़ी संख्या में जैन मिलन परिवार एवं दमोह जैन समाज के साथ श्री औषधालय कमेटी जैन सेवादल श्री कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र कमेटी विभिन्न मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ महिला मंडल पाठशाला समिति, गौशाला समिति के अलावा ससस्त समाजों के प्रतिनिधि के रुप में सर्व ब्राम्हण समाज से कमलेश उपाध्याय, अहिरवार समाज के प्रतिनिधि कोमल अहिरवार, कुशवाहा समाज से बसंत कुशवाहा, अग्रवाल समाज से केके अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधी नरेंद्र बजाज, विधायक दमोह के प्रतिनिधि अखिल टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन घाटपिपरिया, सतीश जैन कल्लन, भगवति मानव कल्याण संगठन से भगवत लोधी, विश्व हिन्दू परिषद से अंजू खत्री, एड. कौशलेंद्र पांडे, पवन रजक के साथ ही जैन मिलन की विभिन्न शाखाओं के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत दमोह के अध्यक्ष सुधीर जैन सिंघई ने बतलाया कि परम पूज्य आचार्य 108 श्री कामकुमारनंदी जी महाराज जी की हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। परंतु यह विचारणीय है, 5 जुलाई रात्रि 10 बजे अचानक महाराज जी को पहले उन्होनें करंट लगाया, कई जगह वार किए, अत्यंत क्रूरता से उन्हें जान से मारा, वीडियो भी बनाया तथा उनके शरीर के कई टुकड़े कर 600 फुट गहरे बोरवेल में फेंक दिया. दोनो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तथा उनके बारे में उन्होंने थाने में ये सब बताया। जैन धर्म के एक साधु जो की पूरी तरह निर्दोष थे उनके साथ इतना दुर्दांत घटना को अंजाम देने वाले क्रूर अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुष्कृत्य न कर सके।
वहीं जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर नेम कुमार सराफ ने कहा कि जैसा कि आपको विदित है कि बेलगावी जिले में चिकोड़ी तालुक में नंदी पर्वत पर स्तिथ जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य पूज्य श्री 108 कामकुमार जी मुनिराज की दिनांक 5 जुलाई 2023 निर्मम हत्या कर हत्यारों ने मृत शरीर के टुकड़े – टुकड़े कर बोर वैल में डाल दिये, जिससे सम्पूर्ण भारत ही नहीं विश्व के जैन समाज में दुख व रोष व्यापत है।
तहसीलदार मोहित जैन व कलेक्टर मयंक अग्रवाल को सौंपें इस ज्ञापन के माध्यम से हम भारतीय जैन मिलन एवं श्री दिगंबर जैन पंचायत विरोध रैली के साथ ज्ञापन में पूज्य आचार्य श्री 108 कामकुमार नंदी जी मुनिराज की हत्या की साजिश का जल्द से जल्द खुलासा हो.
कर्नाटक के डीजीपी पुलिस या एसपी बेलगावी दुःखद घटनाक्रम पर वीडियो संदेश जारी करें. जैन ट्रस्ट द्वारा आरोपियों को 6 लाख रुपये उधार देने के स्थान पर जैन मुनि द्वारा रुपये उधार देने की गलत व झूठी न्यूज़ बंद हो। निर्मम हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाएं। कर्नाटक सहित संपूर्ण देश में जैन संतों की सुरक्षा व्यवस्था हो। संपूर्ण देश में जैन धर्म, तीर्थ व संतो की सुरक्षा हेतु “जैन संरक्षण बोर्ड” की स्थापना हो की मागें कर उपरोक्त विषय में अतिशीघ्र कार्यवाही हेतु आदेश जारी कर अल्पसंख्यक जैन समुदाय के साथ न्याय करें।
इस अवसर पर देवेन्द्र सेठ, चौधरी रुपचंद जैन, संगम, सोनू नेता, प्रवीण सिंघई, आलोक पलंदी, मुकेश जैन, आर के जैन, ललित सराफ, दिलेश जैन चौधरी, सुधीर जैन, डवलू मुकेश मम्मा राकेश हरदुआ, विकल्प जैन, हेमचंद बांसा, नरेंद्र शक्ति नरेंद्र इंद्रश्री राम जैन, विवेक मोदी सहित जैन मिलन की विभिन्न महिला शाखाओं की प्रतिनिधि ऐवं सकल जैन समाज की उपस्थित रही।



