मध्य प्रदेश

एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा ब्लाक सिहोरा, एक महिला क्या करे, जिम्मेदार मौन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिला मुख्यालय के हाल कुछ अलग ही नजर आये जब ब्लाक सिहोरा में बारीकि से विश्लेशण किया गया तो यहाँ कुछ और ही देखने को मिला
विगत दिवस जब गाय की हुई मौत को लेकर मृगांचल एक्सप्रेस में समाचार प्रकाशन के बाद पाया कि सिहोरा ब्लाक में पशु चिकित्सा विभाग की बागडोर एक महिला के हाथो में है और उन्हीं के सहारे चल रहा है । इतना ही नहीं उनके दायित्व में विभागीय कार्य के साथ साथ जनपद व अनुविभागीय कार्यालय की बैठकों का कार्य भी सौपा गया है । 
देखा जाए तो ब्लाक सिहोरा में लगे हुए 60 पंचायतों से अधिक गावों में आये दिन पशु पक्षी की घटना का कार्य लगा रहता हैं । ऐसा नहीं है कि चिकित्सक पदस्थ नहीं हैं । विकास खण्ड पशु चिकित्सा प्रभारी दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण विगत तीन माह से चिकित्सा अवकाश पर चल रहे हैं । और नगर पालिका परिषद क्षेत्र में ही स्थित कृतिम गर्भधान केन्द्र नवागत पशु चिकित्सक को वरिष्ठ कार्यालय ने कार्यालयींन कार्य के चलते सिहोरा से रिलीव कर दिया है । अब हालत इतने बिगड़ चुके हैं कि नेशनल हाइवे की टक्कर से लेकर ग्रामींण क्षेत्रों में गौ माता की सुरक्षा एक डॉक्टर के सहारे हैं । 
घटित हुई घटना को लेकर लगेगी आरटीआई- जनसेवा एवं गौ रक्षक समिति- आरटीआई लगायेगे और जिले कलेक्टर को सौपेगे ज्ञापन 
सिहोरा ब्लाक में बढ़ती गौ माताओं की मौत व समय पर ईलाज न मिलने से नाराज होकर जनसेवा व गौ रक्षा समिति ने मीडिया को बताया कि वरिष्ठ कार्यालय से RTI (आरटीआई) के तहत पूछेगे कि किन नियमों के तहत ग्रामीण क्षेत्र के पशु चिकित्सक को कार्यालयीन कार्य करवाने हेतु उसकी मूल पदस्थापना से रिलीव कर दिया गया है इसके साथ ही सभी अधिकारी/ कर्मचारी मुख्यालय पर निवास न करने की स्थिति में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा। 

Related Articles

Back to top button