मध्य प्रदेश
गाय को बचाने में युवक हुआ सड़क हादसे में घायल, भोपाल रिफर
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे जब राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली के गुंदरई से मोटरसाइकिल से बम्होरी की ओर आ रहे 23 वर्षीय विक्रम लोधी की गाय को बचाने के चक्कर में सड़क हादसे का शिकार हो गया।
हादसे की जानकारी लगते ही समाजसेवी मिथुन लोधी की टीम मौके पर पहुंची और 108 की मदद से घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी पहुंचाया गया। सड़क हादसे में विक्रम लोधी पिता परसोत्तम लोधी को सिर में चोट तथा हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया भोपाल रेफर किया गया।



