एक प्रयास ग्रुप की रंग बिरंगी रंग पंचमी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रंगपंचमी के मौके पर एक प्रयास ग्रुप ने बड़ी ही धूमधाम से संगीतमय रंगपंचमी मनाई।
विजय कौशिक, संदीप कंड्या एवं पवन दुबे द्वारा गाया गीत रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे गीत सुनकर सभी रंग गुलाल उड़ा कर, फूलों की बरसात और नृत्य करने के लिए मजबूर हो गए। आसमान रंगबिरंगा दिखाई देने लगा। पवन दुबे डॉ जितेंद्र सिंह तोमर मनीष श्रीवास्तव, नीलेश मिश्रा, सुनील सोनी, प्रमोद जैन, लक्ष्मणसिंह गुर्जर, अनूप श्रीवास्तव, नंदिनी साहू, अदिति कंडिया, राजेश्वरी तोमर, हर्षिता तोमर, परी दुबे, के होली गीत सुनकर इस प्रकार का माहौल निर्मित हो गया जैसे मानो ब्रज की होली खेली जा रही हो, एक-दूसरे पर गुलाल फेंक कर सद्भावना का संदेश दिया, कार्यक्रम का संचालन कर रहे विक्रमसिंह ठाकुर ने रंगपंचमी के महत्व को बताते हुए कहा कि जब यह गुलाल आसमान में उड़ता है तो हमारे जीवन में एक नई सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। रंग बिरंगे आसमान में उड़ते हुए गुलाल को देखकर देवी देवता प्रसन्न हो जाते हैं और हमें आशीर्वाद उनका प्राप्त होता है जिससे हमारा जीवन सुखमय होता है, रंग पंचमी के अवसर पर डॉ नितिन सिंह तोमर, राजेश साहू, माया तोमर, अमृता तोमर, अनामिका कंडिया, वर्षा दुबे, अबनी तोमर, हर्षिता दुबे उपस्थित रहे।



