एक बार भूमि पूजन के बाद नगर पालिका भवन पुनः भूमि पूजन, दो साल से कार्य प्रारंभ नही हुआ
रिपोर्टर : तिलक शाक्या
रायसेन । एमी पी अजब गजब का साथ रायसेन में अजब गजब हो रहा है। रायसेन की नगर पालिका के नवीन भवन का भूमि पूजन 4 जनवरी 2020 को निवर्तमान नपा अध्यक्ष जमुना सेन के कर कमलों द्वारा हो चुका है। जिसका शिलालेख भी भूमि पूजन के समय अस्थाई तौर पर रखा गया था।
लेकिन अब फिर से नई परिषद अध्यक्ष सविता जमना सेन के द्वारा नवीन नगर पालिका भवन का भूमि पूजन 17 अक्टूबर 2022 को होने जा रहा है ।
नगर के नागरिकों को या तो पहले गुमराह किया या अब गुमराह किया जा रहा है।
पुरानी परिषद के सभी पार्षदों के नाम इस पुरानी 4 जनवरी 2020 की भूमि पूजन के शिलालेख मे लिखे गए हैं।
लेकिन अब नई परिषद में दोवारा इस नगर पालिका रायसेन भवन का भूमि पूजन 17 अक्टूबर 2022 को किया जा रहा है। जिसके आमंत्रण भी नगर में वितरित किये जा रहे हैं।
पुरानी निर्माण एजेंसी- श्री बाबूलाल यादव भोपाल। नई एजेंसी- ? इसका उल्लेख नहीं है।




