धार्मिकमध्य प्रदेश

जय सीताराम संकीर्तन मंडल समिति रविवार को धूमधाम के साथ निकालेगी झंडा शोभा यात्रा

रिपोर्टर : सी.एल. गौर
रायसेन। जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 11 पटेल नगर जय सीताराम संकीर्तन मंडल समिति की ओर से 2 वर्ष प्रभात फेरी संकीर्तन के पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे रविवार को प्राचीन मिस्र तालाब स्थित भगवान महर्षि मंदिर से पूजा अर्चना करने के पश्चात झंडा शोभा यात्रा समिति के पदाधिकारियों की ओर से सुबह 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी, जिसमें संकीर्तन मंडल समिति के सैकड़ों सहयोगी एवं धर्म प्रेमी अपने हाथों में ध्वजा लेकर सीताराम नाम संकीर्तन करते हुए पटेल नगर, मुखर्जी नगर चौराहा, सागर मार्ग स्थित पाटनदेव श्री हनुमान मंदिर से वापस सागर मार्ग से तिराहा भोपाल मार्ग, गंज बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर होते हुए महामाया चौक, सांची रोड होकर, रामलीला मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान से होकर वापस संकीर्तन झंडा शोभायात्रा पटेल नगर वार्ड क्रमांक 11 महर्षि मंदिर पर जाकर समाप्त होगी । पटेल नगर सीताराम संकीर्तन मंडल समिति के पदाधिकारियों ने नगर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों से झंडा शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है। ज्ञात हो कि पटेल नगर सीताराम संकीर्तन मंडल समिति की ओर से सुबह प्रभात फेरी संकीर्तन की दूसरी वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष में झंडा शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जा रही है।

Related Articles

Back to top button