मध्य प्रदेश

एक माह से बंद पड़ा भमका ट्रांसफॉर्मर, किसान परेशान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । आए दिन विद्युत समस्या एवं जले हुए ट्रांसफॉर्मर के जन हितेषी एवं किसान हित के लिए लगातार मीडिया में खबरे प्रकाशित करने के बाद भी उच्च अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती । ढीमरखेड़ा विद्युत मंडल के जिन्ना पिपरिया फीडर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भमका में करीब एक माह से ट्रांसफॉर्मर खराब है। जिसकी शिकायत लगातार भमका निवासियों द्वारा अनेकों बार विद्युत मंडल में की गई । हमेशा कर्मचारियों द्वारा बोला जा रहा है कि कुछ मिस्टेक है हम बना देंगे। किसान लंबे समय से परेशान होकर जब विद्युत मंडल कार्यालय ढीमरखेड़ा में बताया कि 1 माह से कृषि ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा हुआ है जिसकी शिकायत लगातार किसानों द्वारा की जा रही है लेकिन विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहा। किसानों द्वारा बार-बार कर्मचारियों से बात की तो उनका एक ही जवाब था ट्रांसफार्मर में मिस्टेक है। जब किसान विद्युत कार्यालय पहुंचे तो वहां बताया गया कि ट्रांसफॉर्मर जल गया है। इस तरह से विद्युत विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं एवं किसानों को परेशान कर रहे हैं। ग्राम के किसानों ने जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से अपेक्षा की है कि भमका में जला हुआ ट्रांसफॉर्मर बदल कर नया लगाने की मांग की है जिससे किसान अपनी फसलों में सिंचाई कर सके।

Related Articles

Back to top button