मध्य प्रदेश

एक माह से बंद पड़ी हलाली परियोजना एक बार फिर शुरू, प्रशासन ने ली राहत की सांस

हलाली डैम में बारिश का पानी का अधिक होने के बाद इंटकवेल डूब जाने के कारण बंद थी परियोजना
रायसेन । रायसेन शहर की विगत 1 माह से बंद पड़ी हलाली परियोजना एक बार फिर शुरू हो गई है हलाली डैम में बारिश का पानी का अधिक होने के बाद इंटकवेल डूब जाने के कारण बंद हो गई थी हलाली परियोजना शहर जूझ रहा था पानी की समस्या से।
रायसेन शहर में एक बार फिर हलाली परियोजना शुरू हो गई है विगत 1 माह से बंद पड़ी इस परियोजना के कारण रायसेन शहर में पानी पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची थी।आपको बता दें कि हलाली डैम में पानी अधिक आ जाने के कारण इंटेकबेल बैल डूब गया था और हलाली परियोजना को बंद कर दिया गया था लेकिन इस एक माह में रायसेन में शहर में पानी की समस्या बरकरार रही तो नगर पालिका के कर्मचारियों ने ट्यूबवेल से टैंकरों के माध्यम से पानी एकत्र करके रायसेन शहर में पानी की समस्या को कुछ कम करने का प्रयास किया था लेकिन अब एक बार फिर यह परियोजना शुरू हो गई है तो इसके बाद अब शहर में पानी की समस्या नहीं रहेगी वही नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर अभिषेक मालवीय ने बताया कि विगत 36 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस परियोजना को बड़ी मुश्किल से शुरू किया जा सका है तो वही नगरपालिका के सीएमओ सुधीर कुमार ने बताया कि दिन-रात के प्रयास करने के बाद इस परियोजना को हम शुरू कर पाए हैं जिससे अब शहर में पानी की समस्या नहीं रहेगी और लोगों को कल सुबह से भरपूर पानी मिलने लगेगा।

Related Articles

Back to top button