छात्रों से टॉयलेट साफ कराने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे
शिक्षा के मंदिर में बच्चो से कराया जा रहा था टॉयलेट साफ
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
शहड़ोल । शहड़ोल जिले के जयसिंहनगर से शासकीय स्कूल से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। जहां माशूम स्कूली छात्रों से टॉयलेट साफ कराया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देखने के बाद प्रशासन एक्शन में आया और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुच मामले की जांच कर रहे है ।
शहड़ोल जिले के जयसिंहनगर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला खरिखाटोला मीठी के स्कूल में शिक्षक ने स्कूली छात्रों से स्कूल का टॉयलेट साफ कराया, इस घटना क्रम वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा, स्कूली छात्रों से टॉयलेट की सफाई का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया, मामले की जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुच मामले की पड़ताल में जुट गए है।
जयसिंह नगर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शालाखरिखाटोला मीठी के स्कूल में 1 से लेकर कक्षा 5 तक मे कुल 19 बच्चे अध्ययनरत है। दो शिक्षक है। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक कभी भी समय पर स्कूल नही आते, और रोजाना छात्रों से स्कूल में झाड़ू लगवा कर टॉयलेट की सफाई कराते है।
इस मामले में छात्रों का कहना है कि शिक्षक उनसे रोजाना टॉयलेट की सफाई कराते है। अपने बच्चों को स्कूल में टॉयलेट साफ करवाने के बारे में पता चलने के बाद अभिभावकों ने कहा कि अपने बच्चों को नहीं भेजेंगे. बच्चे स्कूल में पढ़ने जाते हैं, न कि टॉयलेट साफ करने।
वही इस पूरे मामले में अभी जिम्मेदार शिक्षक व अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है।



