एड्स दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। विश्व एड्स दिवस पर शासकीय शाला कुलुवा में बच्चों को जागरूकता का संदेश दिया बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जनकल्याण समिति नवांकुर संस्था मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में सीएचओ अधिकारी जैरिस जोशफ ने कहा कि यदि हम एड्स जैसी गंभीर एवं संवेदनशील बीमारी के प्रति जागरूक और सजग रहेंगे तो इस बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी बीमारी की पूर्ण जानकारी के अभाव में ना चाहते हुए भी कोई भी इसका शिकार हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे तो एक सशक्त एवं उन्नतिशील समाज का निर्माण कर पाएंगे। कार्यक्रम में शाला स्टाफ के साथ शीतल रजक, अंकित बसेडिया आदि की उपस्थिति रही।



