नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते, किसान की चने की फसल हो रही खराब
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिवनी मालवा । नहर विभाग की लापरवाही के चलते जहां एक ओर किसानों को गेहूं की फसल के लिए पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा है, वही कई जगह नहर ओवरफ्लो होने से किसानों की चने की फसल खराब हो रही है।
ऐसा ही मामला ग्राम भेसादेह का नजर आया, जहा चंदपुरा माइनर ओवर फ्लो होने के चलते किसानों की फसल खराब हो रही है।
पीड़ित किसान निर्भय सिंह मंडलोई ने बताया की कई बार नहर विभाग की कार्यपालन यंत्री मैडम राजश्री कटारे सहित उपयंत्री अवस्थी सहित चौकीदार मांगीलाल को नहर ओवर फ्लो होने से चने फसल खराब होने की सूचना दी, लेकिन कई बार सूचना देने के बाद भी नहर का पानी कम नहीं किया गया। जिसके चलते जहा लगभग 1 एकड़ मैं लगी चने की फसल गलकर खराब हो गई। वही पास मैं ही सड़क निर्माण का कार्य भी रोकना पड़ा है।
जब हम गेहूं की फसल लगाते थे तो पानी नही पहुंचाया जाता था की टेल क्षेत्र होने के चलते नही पहुंच पा रहा है, और जब चने की फसल लगाई है तो बेवजह पानी पहुंचाया जा रहा है जिससे चने की फसल खराब हो रही है।



