मध्य प्रदेश

एमपी बोर्ड : 10वीं की 1 मार्च एवं कक्षा 12वीं की 2 मार्च तो शुरु होंगी परीक्षाएं

भोपाल । मध्यप्रदेश के 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) की परीक्षाओं की तारीखों का घोषणा कर दी है। यह दोनों ही बोर्ड परीक्षाएं हैं जिनका टाइम टेबिल जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए आदेश के मुताबिक इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरु होंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 9-12 बजे का होगा।
शुरुआत में माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 15 फरवरी 2023 से एमपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षा का आयोजन होने की घोषणा की गई थी किंतु मंडल की साधारण सभा की बैठक में अब 1 मार्च से माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं का आयोजन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है ।

कक्षा 10, 12 वार्षिक परीक्षा 2023 टाईम टेबल जारी

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा वर्ष 2023 की हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी / हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा / शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी. पी. एस. ई.) का परीक्षा कार्यक्रम (टाईम टेबल) घोषित कर दिया गया है।

मण्डल द्वारा जारी निर्देश में कहा गया हैं। परीक्षा कार्यक्रमों को शाला के बाहर नोटिस बोर्ड पर परीक्षार्थियों के सूचनार्थ ऐसे स्थान पर चस्पा करने की व्यवस्था करें, जहां इन्हें सर्व संबंधित जन सुविधापूर्वक देख सकें। कक्षा अध्यापक द्वारा शाला के संबंधित परीक्षार्थियों को उनसे संबंधित परीक्षा विषय, प्रश्न पत्र, दिनांक, दिवस और समय अंकित करवाने की व्यवस्था करें।
मण्डल द्वारा संचालित समस्त परीक्षाएं प्रातः 9.00 से 12:00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी । कृपया इसकी सूचना परीक्षार्थियों को विशेष रूप से अंकित करवा दें।

प्रत्येक परीक्षार्थी को उसकी परीक्षा का पूर्ण कार्यक्रम एवं समय ज्ञात हो, इसका कृपया विशेष ध्यान दें स्मरण रहे कि नियमित / स्वाध्यायी / दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि, दिवस एवं समय में सम्पन्न होगी परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते है।

Related Articles

Back to top button