एशिया कप शारजाह में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
शारजाह । रविवार को एशिया कप शारजाह में भारत ने पाकिस्तान से 5 विकेट से मैच जीत लिया। भारत के हार्दिक पंड्या ने 19.4 ओवर में सिक्स मार कर पाकिस्तान को हराया।
भारत की टीम ने पाकिस्तान से पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया है। भारत ने एशिया कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले के बाद 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हराया था।
हार्दिक पंड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए थे। इसके बाद दबाव भरे पलों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए।
मैच के आखिरी ओवर का रोमांच
भारत की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे। पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा बोल्ड हो गए। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एक रन लेकर हार्दिक को स्ट्राइक दे दिया और पंड्या ने छक्का लगाकर भारत क़ी टीम को जीत दिलाई।




