तिलमन की बेटी दिशा बागरी ने ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम सिलौंडी के समीप ग्राम पंचायत नेगाई के तिलमन गांव की बेटी दिशा बागरी पिता मनोज बागरी ने ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया । उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
दिशा बागरी ने प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया । उनकी सफलता ने न केवल परिवार, बल्कि तिलमन गांव, नेगाई ग्राम पंचायत और सिलौंडी क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है ।
ग्रामीणों का कहना है कि दिशा की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य बच्चों और युवाओं को भी खेलों के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी । परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने दिशा को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करने की कामना की है ।



